*आवास विकास व ओल्ड बस्ती में चला कांबिंग अभियान*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी,नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUTION BHARAT
*आवास विकास व ओल्ड बस्ती में चला कांबिंग अभियान*
बस्ती। नगरीय विद्युत वितरण खंड बस्ती के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से संचालित 11 केवी आवास विकास फीडर और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही से संचालित 11 केवी ओल्ड बस्ती प्रथम फीडर को हाईलाइन लास वाले फीडरों में चिह्नित किया गया है। यहां कांबिंग अभियान चलाकर लाइनलास को कम किया जा रहा है। एक्सईएन प्रथम मनोज सिंह ने बताया कि आवास विकास फीडर पर 48 प्रतिशत जबकि ओल्ड बस्ती पर 68 प्रतिशत लाइनलास है। पांच दिसंबर तक यहां अभियान चलेगा। गुरुवार को आवास विकास में 37 घरों पर और ओल्ड बस्ती में 48 घरों पर अभियान चलाकर बिजली जांची गई। बकाएदारों की लाइन काट दी गई है। बताया कि चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय टीम साथ ही स्थानीय पुलिस और विजिलेंस भी टीम में चल रही है।।।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





