नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आपकी गाड़ी के भी हो चुके हैं चालान तो खैर नहीं, लाइसेंस होगा निरस्त, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आपकी गाड़ी के भी हो चुके हैं चालान तो खैर नहीं, लाइसेंस होगा निरस्त, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आपकी गाड़ी के भी हो चुके हैं चालान तो खैर नहीं, लाइसेंस होगा निरस्त, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश*

यातायात नियमों को तोड़ने वाले बाइक, कार और ई-रिक्शा चालकों की अब खैर नहीं। सीएम योगी ने ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि अगर किसी वाहन का बार-बार चालान होता है तो सम्बन्धित व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई को फास्टैग से जोड़ा जाए। सड़क हादसे रोकने के लिए स्कूलों-कालेजों में छह से 10 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएं। साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए मोटरसाइकिलों में से ऊंची आवाज करने वाले मोडिफाई साइलेंसर व हॉर्न हटाए जाएं। साथ ही नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर साल 23 से 25 हजार मौतें सड़क हादसे में होती है। इससे राष्ट्रीय क्षति होती है। उन्होंने सभी जिलों में पांच जनवरी तक जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक पूरी कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा माह केवल लखनऊ तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सभी 75 जिलों में पूरा करा लिया जाए। अधिकतर दुर्घटनाएं जागरुकता के अभाव में होती है। उन्होंने हर महीने जिलों में डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक करने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसपी, नगर आयुक्त, आरटीओ, पीडबल्यूडी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही सीएमओ भी उपस्थित रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]