*धोखाधड़ी कर छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के 85,900 रु0 नगद बरामद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*धोखाधड़ी कर छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के 85,900 रु0 नगद बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट/छिनैती के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2024 धारा 304, 318(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. प्रेमचन्द्र व 2. रोहित को छिनैती के 85,900 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 317( 2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्तगण द्वारा वादी को पैसा दुगुना करने का लालच देकर पैसा लेकर खानीपुर अण्डर पास खजनी रोड पर बुलाया गया था। जहाँ अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वादी के लाये हुए पैसे 1,00,000 (एक लाख रुपया) को छिन लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. प्रेमचन्द्र पुत्र स्व0 रामसमुझ निवासी हरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. रोहित पुत्र दीनानाथ निवासी बेलडाड़ सोहरा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 05/2024 धारा 304, 318(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
छिनैती का 85,900 (पचासी हजार नौ सौ) नगद
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. चौकी प्रभारी पिपरौली उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 बृजेश सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. का0 अनुज सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. का0 पंकज कन्नौजिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर
6. का0 संदीप निषाद थाना गीडा जनपद गोरखपुर
7. का0 विकास यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





