नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण, दिलाई गई शपथ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण, दिलाई गई शपथ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर:4 जनवरी 25
*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण, दिलाई गई शपथ*

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रांगण में वर्ष 2025 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के शपथग्रहण का कार्यकम आयोजित किया गया। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्वाचन सम्पादित कराने वाले एल्डर्स कमेटी के सदस्य रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, आद्या प्रसाद सिंह, गुरुदत्त सिंह, यशवंत सिंह एडवोकेट उपास्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण/ एल्डर्स कमेटी के सदस्यों तथा अपर जिला जज विनय आर्या व अन्य न्यायिक अधिकारियों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश द्वारा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दूबे, सचिव संजय कुमार चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों को संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, बैकुण्ठ नाथ त्रिपाठी, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, कृपाशंकर मिश्र, वैष्णवदास उपाध्याय, सुरेश कुमार त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उद्बोधन कर शुभकामना व बधाई तथा मार्गदर्शन किया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने किया। अन्त में मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं संघ के सम्मानित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दूबे द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]