*महराजगंज से बड़ी खबर।👈 सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ को जारी किया नोटिस*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी) ,नौतनवा लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT.
*महराजगंज से बड़ी खबर।👈
सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ को जारी किया नोटिस*
जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सभी परिवारों का परिवार रजिस्टर का डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जाना है। लेकिन इस कार्य में कई ब्लाकों की प्रगति बहुत खराब है। कइयों ने परिवार रजिस्टर को डिजिटलाइजेशन करने वाली संस्था को उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दो दिन के भीतर प्रगति बढ़ाने का अल्टीमेट दिया है। अन्यथा की दशा में जनवरी माह का वेतन रोक दिए जाने की चेतावनी दी है। सीडीओ ने कहा है कि सभी परिवार रजिस्टर का अपडेशनकरके उसका डिजिटलाइजेशन किया जाना है। पंचायत राज उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि परिवार रजिस्टर को डिजीटाइजेशन करने वाली संस्था को परिवार रजिस्टर उपलब्ध कराने की संख्या शून्य है। मंत्री की समीक्षा बैठक में इस पर कड़ी नाराजगी जतायी गई है। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत सचिव तत्काल परिवार रजिस्टर की प्रगति को बढ़ाते हुए कार्य पूरा कराएं। जिस सचिव द्वारा परिवार रजिस्टर समय से नामित संस्था को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, उनका जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा। संबंधित बीडीओ व एडीओ पंचायत के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





