नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज से बड़ी खबर,,, आंखों को प्रभावित कर रही ठंड, हर रोज पहुंच रहे चार दर्जन पीड़ित* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज से बड़ी खबर,,, आंखों को प्रभावित कर रही ठंड, हर रोज पहुंच रहे चार दर्जन पीड़ित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी),नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*महराजगंज से बड़ी खबर,,,

आंखों को प्रभावित कर रही ठंड, हर रोज पहुंच रहे चार दर्जन पीड़ित*

सर्द हवा से कंपकंपा देने वाली ठंड से लोगों की आंख तेजी से प्रभावित हो रही है। लोग ड्राई आई सिंड्रोम और कंजंक्टिवाइटिस के साथ आंख से पानी आने से पीड़ित हो रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल के आई ओपीडी में पहुंच रहे पीड़ित कर रहे हैं। हर रोज चार दर्जन से अधिक पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉ. नियमित चार दिन दवा लेने की सलाह देने के साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में आई ओपीडी और जांच केंद्र संचालित है। करीब पांच दिन से सर्द हवा के साथ ठंड कहर बरपा रही है। इससे विशेषकर आंख पीड़ितों में इजाफा हो गया है। अस्पताल के आई सर्जन और आप्ट्रोमिक्स ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर तक पीड़ितों की लंबी कतार लग रही हैं। शुक्रवार को 95 पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे थे। इसमें 50 कंजेक्टिवाइटिस अर्थात आंख आना, ड्राई आई सिंड्रोम और आंखों से पानी आना पीड़ित शामिल हैं। इन पीड़ितों सात दिन की दवा उपलब्ध कराने के साथ ही ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।जिला अस्पताल के डॉ. अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सर्द हवा से आंखों के आंसू की परत सूखने लगती है। इससे आंखों में सूखापन, जलन, लाल होना और आंखों से पानी आने लगता है। इतना ही नहीं आंखों में तेज दर्द और चुभन होने लगती है। लक्षण दिखाई देते ही पीड़ित को तत्काल आंख के डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ठंड में आंख की बीमारी के लक्षण

आंखों से पानी बहना, आंखों में इरिटेशन महसूस करना, नजर धुंधली होना, आंखें सिकुड़ जाना, आंखों में दर्द, जलन और खुजली होना।ठंड में आंख पीड़ितों में इजाफा हो गया है। हर रोज चार दर्जन से अधिक पीड़ित पहुंच रहे हैं। पीड़ितों को दवा के साथ ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है।

डॉ. निरंजन सिंह, आई सर्जन

अस्पताल में ठंड से बचाने और त्वरित इलाज देने के लिए पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था की गई है। डॉक्टर को मरीजों को ठीक से जांच व बेहतर इलाज देने की सलाह दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]