*मां और बाप के ऊपर नशेड़ी बेटे ने चाकू से किया हमला*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*मां और बाप के ऊपर नशेड़ी बेटे ने चाकू से किया हमला*
महराजगंज: घुघली क्षेत्र में नशेडी पुत्र ने शराब के नशे में अपने ही माता-पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। माता-पिता लहूलुहान है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घुघली थाने के रामपुर बलडीहा गांव निवासी सुदर्शन उम्र लगभग 65 वर्ष के चार लड़के हैं, जिसमें बड़े लड़के का नाम राधेश्याम है। बीती देर रात राधेश्याम शराब पीकर घर
पर आया था।
बताया जाता है कि परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद राधेश्याम ने अपने पिता सुदर्शन और माता प्रभावती पर चाकुओं से हमला कर दिया। पड़ोसियों द्वारा जानकारी के बाग मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेते हुए बुजुर्ग घायल माता-पिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।
इस संबंध में थानेदार घुघली कुमार गौरव ने बताया कि आरोपी लड़का हिरासत में है। बुजुर्ग घायल माता-पिता का इलाज चल रहा है। मामले
में फिलहाल कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





