*प्रधान ने जमीन खरीदकर बनवाया ग्रामीणों के लिए रास्ता*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT
*प्रधान ने जमीन खरीदकर बनवाया ग्रामीणों के लिए रास्ता*
बृजमनगंज ब्लाक के महुलानी खास गांव की महिला प्रधान ने ग्रामीणों की सहूलियत के लिए एक अच्छी पहल की है। बड़ी आबादी वाले इस गांव के दर्जनों परिवारों की रास्ते की समस्या का समाधान न होता देख उन्होंने एक शख्स की जमीन लेने की पहल की। जमीन को खुद के स्रोत से खरीदकर इंटरलाकिंग करवाया। अब लोगों को आने- जाने में सहूलियत हो रही है।
महुलानी खास में दर्जनों परिवारों को आने-जाने के लिए खेत से गुजरना पड़ता था। बरसात के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रधान बबिता शर्मा ने इन परिवारों को रास्ता देने का उपाय तलाशना शुरू किया तो बात नहीं बनी। गांव के अशोक पांडेय की जमीन बीच में पड़ रही थी, जिसकी कीमत एक लाख से अधिक थी। प्रधान ने उनसे बातचीत की तो वे मान गए। गांव वालों की सुविधा के लिए उन्होंने अपनी कीमती जमीन मामूली कीमत पर देने की रजामंदी जताई और प्रधान ने इसका भुगतान अपने पास से किया। इसके बाद रास्ता बना और इंटरलाकिंग भी हो गई। प्रधान की इस पहल से गांव के रमेश विश्वकर्मा, राजाराम गुप्ता, सहदेव, रामदेव, सुरेश विश्वकर्मा, पलटू गुप्ता, रामदास, शाह मोहम्मद, शहाबुद्दीन, आमदली, हुकूमदार, मकबूल, नजरे आलम सहित दर्जनों परिवारों को आसान रास्ता मिल गया है। सभी बेहद खुशगांव के तमाम परिवारों के लिए रास्ते की समस्या थी। रास्ते के लिए गांव के अशोक पांडेय ने काफी दरियादिली दिखाई। अपनी कीमती जमीन काफी कम रेट में सड़क के लिए दे दिया। सड़क बनने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।
बबिता शर्मा, प्रधान महुलानी खास
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





