*तत्कालीन थानेदार दीपन यादव को सिविल जज फरेंदा ने भेजा जेल*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*तत्कालीन थानेदार दीपन यादव को सिविल जज फरेंदा ने भेजा जेल*
फरेंदा महाराजगंज। वर्ष 2014 से गैर हाजिर चल रहे तत्कालीन थानेदार दीपन यादव को सिविल जज फरेंदा अखिल कुमार निझावन ने जेल भेज दिया काफी दिनों से एक मुकदमे में जमानत के बाद से वह गैरहाजिर चल रहे थे सिविल जज ने सख्त रूप अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को पत्र लिखकर तत्कालीन थानेदार को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। मंगलवार को तत्कालीन थानेदार दीपन यादव ने फरेंदा न्यायालय में हाजिर होकर रिकॉल अर्जी दिया था जिसको न्यायालय ने खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया आपको बता दें कि फरेंदा थानाक्षेत्र के बरातगाड़ा निवासी गोपीनाथ निषाद ने तत्कालीन दरोगा के खिलाफ महराजगंज सीजीएम न्यायालय में आईपीसी की धारा 323 504 506 और 452 के तहत वाद दायर किया था। जिसमें गोपीनाथ निषाद ने दरोगा के ऊपर घर में घुसकर मारने पीटने गाली गुप्ता देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था उक्त मामले में तत्कालीन थानेदार जमानत करा चुके थे लेकिन वर्ष 2014 से नियमित रूप से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे वर्ष 2021 में मुकदमा महाराजगंज मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के न्यायालय से ट्रांसफर होकर फरेंदा न्यायालय में आ गया था बार-बार नोटिस और वारंट के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे मंगलवार को न्यायालय में उपस्थित होकर उन्होंने वारंट रिकॉल के लिए अर्जी दिया था की जिस पर न्यायालय ने उसे खारिज करते हुए इन्हे जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया। आपको बता दें कि सपा शासन काल में दीपक यादव चर्चित थानेदार हुआ करते थे नौतनवा थाने के भी यह थानेदार रह चुके हैं।
फरेंदा से न्यूज़ एंटीकरप्शन भारत संवाददाता दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





