नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भारत नेपाल बॉर्डर अति संवेदनशील मार्गों का किया औचक निरीक्षण* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भारत नेपाल बॉर्डर अति संवेदनशील मार्गों का किया औचक निरीक्षण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भारत नेपाल बॉर्डर अति संवेदनशील मार्गों का किया औचक निरीक्षण*

आगामी महाकुंभ व स्नान पर्वों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने बुधवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा के अति संवेदनशील मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के अति संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने नौतनवा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित बैरिहवा घाट का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सोनौली थाना क्षेत्र के श्याम काट बगिया क्षेत्र का निरीक्षण किया, जो नेपाल से जुड़ा हुआ एक पगडंडी मार्ग है।
सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इंडो-नेपाल सीमा से होकर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। इस दौरान पुलिस कप्तान ने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान सीमा सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। साथ ही, उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की ड्यूटी को और सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]