नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने अवगत कराया है कि वर्तमान में महराजगंज में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने अवगत कराया है कि वर्तमान में महराजगंज में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने अवगत कराया है कि वर्तमान में महराजगंज में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है*

*महराजगंज। UP*

महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद महराजगंज में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कुल 75 बस चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परिक्षण, चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बस चालकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय में मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा माह को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिया गया। यूनियन के सदस्यों को अपने वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु भी जागरूक किया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा है, जिसमें प्रथम दिवस से लेकर अब तक यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखायी गयी एवं प्रवर्तन दलों द्वारा सड़क पर हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता का अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक का आयोजन कराया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों के सड़क सुरक्षा के नियमों के जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि माह के प्रथम दिवस से लेकर अब तक यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखायी गयी, एवं प्रवर्तन दलों द्वारा सड़क पर हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता का अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन करें। शराब का सेवन कर वाहन कदापि न चलाएं और सीटबेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]