*पति को कमरे में बंद कर चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ किया मारपीट*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पति को कमरे में बंद कर चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ किया मारपीट*
संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी नौतनवा, लक्ष्मीपुर
News anticipation bharat
प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता को विवाहिता के चचिया ससुर बदनियति से 31 दिसंबर 2024 को समय लगभग 9:00 बजे सुबह विवाहिता घर पर मौजूद थी और विवाहिता का पति एक गांव में व्यवसाय के सिलसिले में गया हुआ था तभी विवाहिता का चचिया ससुर ने विवाहिता के कमरे में जाकर विवाहिता से अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी करने लगा और विवाहिता के मुंह को दबाकर विवाहिता के साथ हरकतें करने लगा विवाहिता अपने आप को किसी तरह से बचकर घर के बाहर भागकर उक्त घटना को मोबाइल के जरिए अपने पति को बताई सूचना पाकर विवाहिता का पति घर वापस आया तो तीर्थराज फौजदारी पर आमदा हो गया और गाली गलौज करते हुए विवाहिता के पति को घर के अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया प्यारेलाल पुत्र सीताराम व सुषमा देवी पत्नी तीर्थ राज एक राय होकर विवाहिता के कमरे में घुस गए और गाली गलौज करते हुए विवाहिता को मारपीट करने लगे। विवाहिता को मारपीट होते देखकर छोटे-छोटे बच्चे रोने लगे तभी तीर्थराज ने विवाहिता की पुत्री का बाल पकड़कर दीवाल में टकरा दिया जिससे विवाहिता की मासूम बेटी बेहोश होकर गिर पड़ी और घर में रखा सामान को तोड़ फोड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए विवाहित उक्त घटना की जानकारी 112 व 1076 व 1090 पर डायल करके सूचना दी। विवाहिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





