*मिनी गोरक्षनगरी में मकरसंक्रांति पर सुरक्षा का रहेगा पुख्ता प्रबंध*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS anticruption. Bharat
*मिनी गोरक्षनगरी में मकरसंक्रांति पर सुरक्षा का रहेगा पुख्ता प्रबंध*
मिनी गोरक्षनगरी चौक बाजार में खिचड़ी चढ़ाने व मेला में सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध के लिए शुक्रवार को एसपी सोमेन्द्र मीना ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि के संबंध में थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया।गोरक्षनाथ मंदिर के बाद एसपी ने सोनाड़ी देवी मंदिर का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी जरूरी प्रबंध करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को पर्याप्त संख्या में पुलिस व अन्य बलों को मेला क्षेत्र में तैनात करने को कहा।वाहनों के पार्किंग के लिए सभी एंट्री पॉइंट्स पर व्यवस्था करने व लोगों के आने-जाने व दर्शन हेतु बैरिकेडिंग करने के लिए निर्देशित किया। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के भगदड़ व समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चौक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





