*बाबा साहब ने समाज को एक नई दिशा दी- समीर त्रिपाठी।*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*बाबा साहब ने समाज को एक नई दिशा दी- समीर त्रिपाठी।*
नौतनवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव दिवस अभियान के अंतर्गत भाजपा नौतनवा पूर्वी मंडल का संविधान गौरव दिवस का कार्यक्रम सोनौली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। उन्होंने सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का नारा था शिक्षित बनों, संघर्ष करो, संगठित हो । संघर्ष से ही सफलताएं कदम चूमती हैं । श्री त्रिपाठी ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर के कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डाः साहब जवाहरलाल नेहरू के कैबिनेट में देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त हुए तो उनका सबसे उल्लेखनीय योगदान हिंदू कोड बिल की शुरुआत थी । जिसका उद्देश्य हिंदू मामलों के व्यक्तिगत कानून को संहिताबद्ध एवं सुधार करना था । हालांकि उस दौरान इस बिल को संसद द्वारा पारित नहीं किया गया। जिसके कारण वर्ष 1951 में बाबा साहब ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इस कार्यक्रम में नन्हे सिंह, बिशुनदेव चौरसिया ,हरिनारायण लोधी, प्रेम जैसवाल, रवि वर्मा ,प्रेम सिंह, गजाधर द्विवेदी, गणेश जायसवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेI
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





