नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी ,नौतनवा ,लक्ष्मीपुर
News anticruption Bharat

बागापार स्थित बागापार- समरधीरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पुल निर्माण की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जितेंद्र आर्य, विद्यासागर यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, बारूदी वर्मा, कैलाश तिवारी, नाथू, रमेश तिवारी, सर्वेश कुमार, नियाजुद्दीन, लव कुमार, आशिक अली, महेंद्र यादव, जगदीश जायसवाल, पवन सोनी ने बताया कि यह मार्ग सिंदुरिया से रानीपुर तक सैकड़ों गांवों को जोड़ती है। एक वर्ष पूर्व इस सड़क का चौड़ीकरण तो हो गया लेकिन कटहरा माइनर पर बनाया यह पुल अभी भी क्षतिग्रस्त है। पुल की रेलिंग भी टूटी है, जिसके कारण राहगीर नहर में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से बरईठवा, पिपरा, कोदईपुर, विजयपुर, परासखाड़, बरगदवा राजा, बेलवाकाजी, नाथनगर, केवलापुर खुर्द, सलामतगढ़ सहित कई दर्जन गांव के हजारों राहगीर एवं स्कूली बच्चों को आवागमन लगा रहता है। जब कोई बड़ी गाड़ी इस रास्ते से गुजरती है तो आवागमन ठप हो जाता है। कभी-कभी भारी मालवाहक वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं तो पुलिया के समीप बसे लोगों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है कि कहीं कोई गाड़ी पलट गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। चेतावनी दी कि शीघ्र पुल का मरम्मत नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]