नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सोनौली बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक गिरफ्तार पूछताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सोनौली बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक गिरफ्तार पूछताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सोनौली बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक गिरफ्तार पूछताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां*

 

महराजगंज | भारत – नेपाल बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में एक चाइनीज नागरिक को पकड़ा गया है। जिसको लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई है। आज मंगलवार को बी समवाय डंडाहेड से एक गश्त पार्टी उप निरीक्षक साथ सहायक उप निरीक्षक फतेह सिंह, आरक्षी विष्णु कुमार, आरक्षी सामान्य जीवन कुमार सीमा स्तम्भ संख्या – 519 के लिए रवाना हुए थे। गश्त करने के दौरान समय लगभग 07.30 बजे देखा गया कि एक व्यक्ति साईकिल से सोनौली बार्डर रोड पर नेपाल से भारत की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते से चढ़कर सोनौली के तरफ जाते हुए दिखाई दिया। व्यक्ति के साइकिल पर पीछे गद्दे जैसा कुछ समान
रखा था ।
देखने से व्यक्ति नेपाली प्रतीत हो रहा था । परंतु गश्त पार्टी को देख कर वह कुछ घबरा गया । जिस वजह से गश्त कमांडर ने उसको देखते ही उसे रोका और पूछ-ताछ किया | पूछ-ताछ के क्रम में व्यक्ति ना तो हिन्दी ना ही नेपाली भाषा मे बोल पा रहा था।
इशारे से मागने पर उसने कुछ दस्तावेज़ दिखाए जिसमे एक चाइनीज पासपोर्ट (नंबर – EM0255829) तथा एक चाइनीज रेसिडेंट ID नंबर-43313018909268918) थे ( तथा उसके पास से नेपाली करेंसी रुपया, चाइनीज युआन तथा एक मोबाइल फोन तथा सिम N-CELLबरामद हुआ।
पासपोर्ट तथा ID पर लगी फोटो उस व्यक्ति की ही प्रतीत हो रही थी। इशारे से पूछ-ताछ क्रम में गश्त कमांडर ने व्यक्ति से पूछा कि आप के पास इंडिया में आने का कोई दस्तावेज़ है कि नहीं तो उसने इस बारे में मना कर दिया। तत्पश्चात गश्त कमांडर के द्वारा व्यक्ति के बारे मे सूचना वाहिनी मुख्यालय में दी गई तथा इसकी सूचना संबन्धित सभी एजेंसीयों को दी गई । जिसके बाद संबन्धित जांच एजेंसीयों के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से सयुक्त रूप से पूछ-ताछ कर अवगत कराया गया है कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम का पेंग पासपोर्ट तथा ID पर लगी फोटो उस व्यक्ति की ही प्रतीत हो रही थी। तत्पश्चात गश्त कमांडर के द्वारा व्यक्ति के बारे मे सूचना वाहिनी मुख्यालय में दी गई तथा इसकी सूचना संबन्धित सभी एजेंसीयों को दी गई । जिसके बाद संबन्धित जांच एजेंसीयों के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से सयुक्त रूप से पूछ-ताछ कर अवगत कराया गया है कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम का पेंग यानहुई पिता का नाम पेंग दिंगहुई उम्र -35 पता- डोंगताओ लिए टाउन लोंगशान देश हुनान प्रांत चीन है |पूछ ताछ के दौरान तथा बरामद सामान उक्त व्यक्ति के पास भारत में प्रवेश करने का कोई दस्तावेज़ नहीं था और ना ही इस बारे मे वह कुछ भी ठीक ठाक बता रहा था। पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप अनधिकृत रास्ते से नेपाल से भारत प्रवेश करने के कारण उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा धारा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]