नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को कंबल वितरित किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को कंबल वितरित किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को कंबल वितरित किया गया*

*महराजगंज। UP*

महराजगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आज दिनांक – 14-1-2025 को पोषण पुनर्वास केन्द्र में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत आस्था संस्था और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को कंबल वितरित किया गया। आस्था की प्रबंध निदेशक श्रीमती शालिनी अग्रवाल द्वारा 11 बच्चों के आभभावकों को कम्बल भेंट किया गया, जिससे कि एनआरसी में एवं वापस घर जाने पर ठण्ड से बच्चों के समुचित बचाव की व्यवस्था हो सके। जिला कार्यक्रम आधि‌कारी दुर्गेश कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा गरीब एवं कुपोषित बच्चों को यह भेंट एक पुनीत पहल है। हमारे बच्चे जो विभिन्न ब्लाक से संदर्भित होकर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु एनआरसी में आते हैं और जहाँ उनको 14 दिन रखकर उपचार एवं अन्य पोषण सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं, ताकि वे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। साथ ही साथ निःशुल्क रहने एवं खाने–पीने की व्यवस्था संबंधित बचे एवं उसकी माता के लिए किया जाता है। बच्चे की माता को 50 रु० प्रति दिन की दर से धनराशि भी दी जाती है। बच्चे को लाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री/आशा को प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। जो बच्चे भर्ती हैं, उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद कुपोषित से सामान्य श्रेणी में लाने और उन्हें पूर्ण स्वस्थ बनाने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाता है। इस हेतु आंगनवाडी कार्यकत्री एवं आशा के साथ फॉलोअप भी किया जाता है । जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि जनपद में सैम/मैम बच्चों की संख्या में प्रभावी कमी लाई जाए और इसके लिए कुपोषित बच्चों को उचित पोषण प्रदान किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]