*रोडवेज बस चालक से मंडी गेट पर युवकों ने की मारपीट*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी नौतनवा।लक्ष्मीपुर
NEWS anticruption bharat
*रोडवेज बस चालक से मंडी गेट पर युवकों ने की मारपीट*
निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर मंडी के पास किसी बात को लेकर रोडवेज बस चालक से कुछ युवकों ने मारपीट कर ली। बस चालक ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर भी दी है।
महराजगंज से ठूठीबारी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते मंडी गेट पर सोमवार को साप्ताहिक बाजार के कारण जाम लग गया। इस बीच निचलौल से ठूठीबारी की तरफ एक रोडवेज बस जा रही थी, जो जाम में फंस गई। इस दौरान ग्राम करमहिया निवासी एक युवक से बस चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। बस अभी जाम में ही फंसी थी कि युवक ने अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया और बरगदवा मोहल्ले के पास बस को रोककर युवकों ने चालक से मारपीट कर ली। बस चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ग्राम करमहिया में युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की। इस दौरान पुलिस को विरोध भी झेलना पड़ा। सूचना है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है।
एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि बस चालक से कुछ लोगों ने मारपीट की है। इसकी सूचना मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।।।।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





