नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज में सड़क पर लेटे नाराज युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज में सड़क पर लेटे नाराज युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता अकास कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*महराजगंज में सड़क पर लेटे नाराज युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत*

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के झरही नदी पुल के समीप मंगलवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी। किसी बात को लेकर नाराज एक युवक गांव के सामने सड़क पर ही लेट गया। इस दौरान एक ट्रक ने युवक को रौंद दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।बताया जा रहा है कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के झरही नदी पुल के पास मंगलवार की देर रात घर में दो भाइयों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर एक भाई निकलकर सड़क पर लेट गया। इस दौरान दोनों ओर से आ-जा रहे वाहन चालक उसे बचाकर गुजरते रहे। लेकिन अचानक तेज रफ्तार आए एक ट्रक ने उसका रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान संजीत गौतम (48) पुत्र बुंदेला निराला के रूप में हुई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।धर्मशाला में रहका गुजारा करता था

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज, राहुल व संजीत अपनी मां के साथ राजाबारी स्थित धर्मशाला में रहकर अपना भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की रात संजीत की एक भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इससे नाराज होकर संजीत घर से निकला और ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर झरही नदी पुल के समीप सड़क पर लेट गया। उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक का एक दो साल लड़का भी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]