*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक करते हुए योजना के प्रगति की समीक्षा की गई*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक करते हुए योजना के प्रगति की समीक्षा की गई*
*महराजगंज। UP*
महराजगंज,। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक करते हुए योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधानों और अधिशासी अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन शुक्रवार तक करवाना सुनिश्चित करें। प्राचार्य आईटीआई को चयनित लाभार्थियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कक्षाओं का भ्रमण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार की अहम योजना है और इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार का सृजन करना है। इसलिए प्रशिक्षुओं का समय से प्रशिक्षण कराते हुए, आवश्यक लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





