*लक्ष्मीपुर में दिखे तेंदुए के पदचिह्न, दहशत में लोग*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा,लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT
*लक्ष्मीपुर में दिखे तेंदुए के पदचिह्न, दहशत में लोग*
लक्ष्मीपुर रेंज के आधा दर्जन गांवों में इस समय तेंदुए का खौफ बना हुआ है। जगह-जगह तेंदुए के दिखने की खबरें आ रही हैं। लालपुर-एकमा के सिवान में तेंदुआ के आने व देखने की बात तेजी से फैली। वहीं लक्ष्मीपुर बाजार में एक ग्रामीण के घर से सटे चाहरदिवारी व खेत में बुधवार की सुबह तेंदुए के पदचिह्न दिखे हैं। इससे लोगों में खौफ हो गया है। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं और अकेले कहीं भी निकलने से डर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार दो-तीन दिनों से पदचिह्न दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कहीं पता नहीं चला। लोगों का कहना है कि ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर के नजदीक बुधवार को तेंदुए के पदचिह्न दिखे। इसके अलावा कोल्हुई क्षेत्र के चैनपुर व भगीरथपुर में भी कुछ लोगों ने तेंदुए के आने की बात कही है। ग्रामीण कहीं भी बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
मझौली की घटना ने और बढ़ा दिया है डर
पिछले दिनों कोल्हुई थाना के मझौली गांव में मस्जिद में चार लोगों पर मादा तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इस बाद धरपकड़ में तेंदुए की मौत भी हो गई थी। लेकिन ग्रामी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। इसके बाद एकमा लक्ष्मीपुर के शकील के घर के पीछे तेंदुए के पदचिह्ना को ग्रामीणों ने देखा।सूचना पाकर रेंजर वनकर्मियों सहित मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आया होगा। टीम ने गांव के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जहां भी तेंदुए के होने की खबर मिल रही है, वहां पर वनकर्मियों को भेज कर मौके का जायजा लिया जा रहा है। अभी तेंदुए का कहीं सुराग नहीं मिल सका है।
वेदप्रकाश शर्मा, (रेंजर=)-लक्ष्मीपुर रेंज
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





