नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेडा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेडा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेडा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई*

*महराजगंज। UP*

महराजानं। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेडा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना में 10,000 सोलर पैनल इंस्टॉलेशन लक्ष्य के सापेक्ष अबतक सिर्फ 160 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीओ नेडा को निर्देशित किया प्रति माह एक वेंडर के लिए 200 सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल लगवाएं और जो वेंडर शिथिलता बरतते हैं उनके खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही शुरू करें। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ओटीएस पंजीकरण और बिल बकाया के वसूली की जानकारी ली। ओटीएस पंजीकरण कम होने पर एसडीओ निचलौल को चेतावनी निर्गत करने और एसडीओ लक्ष्मीपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने हेतु अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.) का व्यापक प्रचार प्रसार करायें, ताकि आम जनमानस इस योजना का लाभ उठा सके । प्रत्येक विद्युत डिवीजन में 5 सबसे खराब मीटर रीडर्स को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन अथवा शिकायत समय सीमा के उपरांत लंबित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, पीओ नेडा गोविन्द तिवारी, सभी अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]