*नौतनवा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*नौतनवा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद*
सतीश त्रिपाठी
नौतनवा ।महाराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया के हौसले बुलंद है ।खनन माफियाओं के मिट्टी खनन कार्य पर प्रशासन रोक लगा पाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहा है Iखनन कार्य जिस तरह धड़ल्ले से चल रहा है उससे तो है जाहिर है कि कहीं ना कहीं प्रशासन की मिली भगत है Iयदि ऐसा नहीं है तो डंके की चोट पर खनन माफिया अपने कार्यों को कैसे अंजाम दे रहे हैं ? आखिर उस पर रोक क्यों नहीं लग पा रहा है? बताया जाता है कि इन दिनों खनन माफियाओं को किसी भी परमिट की आवश्यकता नहीं है1 अगर आवश्यकता है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से लाइन लेने की। अगर कहीं पर परमिट भी जारी किया जा रहा है तो परमिट पर टर्म्स कंडीशंस भी है । जिसका पालन नही हो रहा है । खनन माफिया खेतों को पूरी तरह तालाब बनाने पर तुले हुए हैं । 8 से 10 फीट तक मिट्टी निकाली जा रही है ।धड़ल्ले से जेसीबी चलाई जा रही है ।तहसील प्रशासन के नाक के नीचे से ही इसी रोड से मिट्टी और रेत भट्ठो पर पहुंच जा रहा है। आखिर प्रशासन मौन क्यों है? यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है ।बताया जाता है की तहसील क्षेत्र के गजरहा में इन दिनों जिस तरह खनन कार्य हो रहा है उससे तो प्रशासन पर तरह-तरह की उंगलियां उठ रही हैं। गजरहा में तो पूरी की पूरी जमीन तालाब का रूप ले चुका है । इसी तरह सेखुवानी और शिवपुरी में भी खनन का कार्य चल रहा है। खनन माफिया मिट्टी से भारी कमाई कर रहे हैं । बताया जाता है की मिट्टी खनन के इस कार्य में कुछ खादी वर्दी तथा खाकी वर्दी की भी संलिप्तता है। इस संबंध में नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि खनन का परमिट खनन विभाग दे रहा है लेकिन कहीं भी यदि मानक के विपरीत खुदाई हो रही है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





