नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप, चली ताबड़तोड़ गोलियां* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप, चली ताबड़तोड़ गोलियां*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप, चली ताबड़तोड़ गोलियां*

 

 

महराजगंज।परसा राजा के पास झँझनपुर इलाके में रात को गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया।झँझनपुर के पास सीएससी संचालक शैलेंद्र वर्मा को लूटने की कोशिश में बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल फैला दी। हालांकि एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि उसके साथी फरार हो गए। बदमाशों ने सीएससी संचालक जो परसा राजा का रहने वाला है उसको निशाना बनाते हुए लूटने की कोशिश की गयी। जब संचालक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दी इस बीच गोलियों की गूंज सुनकर ग्रामीण आ गए और एक बदमाश को पकड़ लिया।इसके पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाश अभियान शुरू कर दिया खेत में छिपाया गया असलहा को बरामद भी कर लिया ।इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। गोलियों की गूंज और लूट की घटना से आप पास के इलाके के लोग काफी भयभीत हैं।ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में गस्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने की मांग की है ।पकड़े गए बदमाश का नाम मनीष पटेल है जो भिटौली का रहने वाला है उससे पूछताछ चल रही है इस घटना से इलाके में न सिर्फ दहशत फैली है बल्कि ग्रामीण में काफी रोष भी व्याप्त है उनका साफ तौर पर कहना है कि गस्त कम होने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है उन्होंने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ।
गिरफ्तार बदमाश के पास से एक गाड़ी भी बरामद भी किया गया है जिस पर आर्मी लिखा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीम गठित किया गया है और बताया गया है कि जल्द ही फरार बदमाश की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]