नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 231 पदों पर 9650 ने किया आवेदन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 231 पदों पर 9650 ने किया आवेदन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 231 पदों पर 9650 ने किया आवेदन*

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद के लिए हुए आवेदन के क्रम में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें अपात्र अभ्यर्थियों की छंटनी के बाद 231 पदों के सापेक्ष 9650 अभ्यर्थियों का आवेदन सही मिले हैं। अब इनकी मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से एक दिन पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर आवेदन निकाले गए थे। लेकिन चुनाव के दौरान से प्रक्रिया ठप पड़ी थी।जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त 231 पदों को भरने के लिए 15 मार्च 2024 को विज्ञापन निकाला गया था। इसके लिए पांच अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल 2024 कर दिया गया था। इसमें पनियरा में 47, सदर में 49, फरेंदा में 29, मिठौरा में दस, निचलौल में 14, लक्ष्मीपुर में 08, घुघली में 10, बृजमनगंज में 18, परतावल में 16, नौतनवा में 08, धानी में 06, सिसवा में 10, नगर में 06 पदों के लिए रिक्ति निकाला गया था। आवेदन ऑनलाइन यूपीआंगनबाड़ीभर्तीडाटइन पर मांगा गया था। जिसमें कुल दस हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इसमें कुछ बाहरी रहे जिनकी छटनी कर दिया गया है। कुल 9650 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं।

आवेदनों की जांच के बाद इन पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसमें जिनका अधिक मेरिट आएगा उनका ही चयन होगा। जिल कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर ली गई है। इसमें 9650 आवेदन सही मिले हैं। इसमें मेरिट के आधार पर चयन होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]