नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *फाइनेंस कंपनी की रकम गबन करने के आरोप में तीन पर मुकदमा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*फाइनेंस कंपनी की रकम गबन करने के आरोप में तीन पर मुकदमा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*फाइनेंस कंपनी की रकम गबन करने के आरोप में तीन पर मुकदमा*

महराजगंज।निचलौल कस्बा में पूर्व में संचालित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की रकम का गबन हुआ है। दो लाख 60 हजार 103 रुपये गबन करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कंपनी के एरिया मैनेजर विनोद कुमार दूबे निवासी दोहरीघाट जिला मऊ के अनुसार हेड ऑफिस हैदराबाद में है। इसकी शाखा निचलौल में पूर्व में संचालित थी जो अब सिसवा में संचालित हो रही है। इस शाखा में ऋण देने का कार्य दो लोग करते थे। बीते नौ दिसंबर को इन दोनों लोगों ने कंपनी का दो लाख 60 हजार 103 रुपये धोखा देकर गबन कर लिए और दोनों व्यक्ति शाखा छोड़कर भाग गए। इनके मोबाइल नंबर पर फोन करने पर इन लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने करन यादव निवासी भरसार खास थाना हाटा जिला कुशीनगर, अवनीश कुमार निवासी रामनगर निचलौल और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि रकम गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]