नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*महराजगंज में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत*

निचलौल-बहुआर मार्ग पर शनिवार की आधी रात एक अनियंत्रित कार पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों निचलौल से बजहा उर्फ अहिरौली जा रहे थे। मृतकों में एक युवक बजहा उर्फ अहिरौली गांव के राजी टोला का निवासी था और दो युवक उसकी रिश्तेदारी के कुशीनगर जिले के निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली के राजी टोला निवासी रामानंद का पुत्र राजेश (23) अपने साथ शोभित उर्फ कलुआ (30) पुत्र परमहंस निवासी कोटवा बाजार और लकडू (23) पुत्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम भुजौली थाना खड्डा जिला
कुशीनगर के साथ एक कार से निचलौल से अपने गांव बजहा उर्फ अहिरौली जा रहा था। निचलौल से महज दो किमी आगे बहुआर मार्ग पर निचलौल रेंज के जंगल में वनसप्ती माता स्थान से पहले इनकी कार सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पर एसओ गौरव कन्नौजिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस से तीनों को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि कुशीनगर के दो युवक अपनी रिश्तेदारी में मिलने आए थे। निचलौल से बजहा उर्फ अहिरौली जाते समय रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई। तीनों की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]