*एसडीएम ने जिस जमीन को किया जब्त, उसी पर निर्माण का आरोप*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी,नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT
*एसडीएम ने जिस जमीन को किया जब्त, उसी पर निर्माण का आरोप*
नौतनवा कस्बे के जानकीनगर में स्थित एक जमींदारी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम न्यायालय ने बीते 10 दिसंबर को धारा 146 (1) के तहत उक्त जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकते हुए जब्त करने का आदेश जारी कर दिया। इसी जमीन पर रविवार को दोबारा निर्माण शुरू होने की शिकायत नौतनवा पुलिस के पास पहुंची तो मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया। हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया।शिकायतकर्ता बृजेश चौधरी का आरोप है कि जमीदारी की भूमि के साथ ही जमींदारों की छावनी मौजूद है। जहां समाज के लोग बैठकर समाज के लोगों के मामलों का निपटारा करते हैं। बावजूद अवैध तरीके से एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर कब्जा करने के लिए भूमि पर जबरदस्ती निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एसडीएम न्यायालय के आदेश में उक्त आराजी नंबर की भूमि पर जब्त की कार्रवाई की गई है, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को है। उक्त जमीन पर निर्माण कार्य की सूचना मिलते ही पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराते हुए जमीदारी की भूमि को कब्जा करने से रोकने और उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही तत्काल निर्माण को रोकने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। मौके पर सब शांति है। किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं चल रही है।।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





