*मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मिर्जापुर:21 जनवरी 25 *मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर*
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर 4 स्वर्ण,5 रजत, एवं 6 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
मीरजापुर – ग्लोबल इंटरनेशनल मार्शल आर्ट फाऊंडेशन यूथ वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ़ आसाम क्रीड़ा भारती द्वारा शिल्पग्राम पंजावरी गुवाहाटी असम में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 20 सदस्य खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी जनपद मीरजापुर डैफोडिल पब्लिक स्कूल के थे। जिन्होंने अपने प्रदेश तथा जनपद एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के 14 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए 4 स्वर्ण,5 रजत, एवं 6 कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे उत्तर प्रदेश की टीम दल मैनेजर की भूमिका में डैफोडिल पब्लिक स्कूल के प्रशिक्षण राकेश कुमार तथा महिला सना मुमताज उत्तर प्रदेश डॉक्टर शशी पांडे ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के द्वारा उत्तर प्रदेश टीम दल कोच, मैनेजर एवं रेफरी को स्वीकृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता में माही सोनी, शशि, सौम्या दुबे, श्रुति सिंह रही रजत पदक विजेता में साक्षी सिंह, आयुषी सेठ, हारिश अंसारी, श्रया केसरी तथा रिदम रहे। कास्य पदक विजेता में दिक्क्षा सिंह, बृहस्पति कुमार, आगमन कुमार, फातिमा अंसारी, अनुज कुमार यादव तथा रुद्र प्रताप सिंह रहे। इन सभी विजेताओं को शेयर एंड केयरसंस्था के प्रमुख अमरदीप सिंह एवं अपराजिता सिंह के द्वारा सम्मान किया गया। जो डैफोडिल पब्लिक स्कूल के भी डायरेक्टर है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





