नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्रधानपति ने लिया प्रधानमंत्री आवास, प्रधान को नोटिस* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्रधानपति ने लिया प्रधानमंत्री आवास, प्रधान को नोटिस*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
NEWS ANTICRUPTION BHARAT

*प्रधानपति ने लिया प्रधानमंत्री आवास, प्रधान को नोटिस*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सदर ब्लाक के बड़हरा रानी गांव में प्रधानपति के ही आवास का लाभ लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही साबित होने पर डीएम अनुनय झा ने प्रधान शकीदुन निशा को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जमीन संबंधित अन्य जांच के लिए सदर एसडीएम को नामित कर दिया है। इससे प्रधान व प्रधानपति की मुसीबत बढ़ गई है।बड़हरा रानी गांव निवासी विपिन कुमार ने चार जनवरी को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रधान द्वारा अपने पति को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके क्रम में डीपीआरओ ने इसकी जांच की। जांच में पाया कि वर्ष 2023-24 में प्रधानति को आवास का लाभ दिया गया है। जांच के समय मौक पर मकान का नया दीवार दिखायी दिया, जिसका क्षेत्रफल करीब 900 स्कायर फिट है। वह जमीन भी किसी महेद्र चौधरी के नाम से बताया जा रहा है। जबकि प्रधान पति ने अपना पुराना मकान दिखाया है। निर्माणाधीन आवास के पास ही एक और आवास आवंटित किया गया है, जो कि प्रधान के भाई के नाम से है। जिसके पास तीन मंजिला मकान का निर्माण होता मिला। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि प्रधानपति ने पिछले वर्ष में दो जगह पर स्वयं के नाम से जमीन का बैनामा भी लिया गया है। इससे इस बात की पुष्टि होता दिखा कि अपनी आय को छिपाकर प्रधान पति ने मिली भगत कर आवास का लाभ ले लिया है। अपात्र पति को आवास का लाभ दिए जाने पर डीएम ने माना कि प्रधान ने अपने पदीय दायित्वों का ठीक से नहीं निभाया है। ऐसे में पूरे प्रकरण में प्रधान शदीकुन निशा को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सुसंगत स्पष्टीकरण मांगा है।एसडीएम करेंगे जमीन की जांच

इस मामले में डीएम ने एसडीएम सदर को जांच सौंपते हुए कहा है कि आवास का भूमि रहमतुल्लाह रम्बानी या महेन्द्र चौधरी के नाम से है? इसकी स्पष्ट आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं।

डीएम के निर्देश पर बहड़रा रानी गांव में आवास प्रकरण की जांच की गई। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया गया है। इसके क्रम में प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जमीन संबंधी जांच एसडीएम सदर करेंगे। स्पष्टीकरण व जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]