नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खेत खोदकर पाटी जा रही सड़क, बाइक पर गेहूं की फसल लेकर पहुंच गया ब्लॉक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*खेत खोदकर पाटी जा रही सड़क, बाइक पर गेहूं की फसल लेकर पहुंच गया ब्लॉक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, (जनपद)महराजगंज

NEWS ANTICRUPTION BHARAR

*खेत खोदकर पाटी जा रही सड़क, बाइक पर गेहूं की फसल लेकर पहुंच गया ब्लॉक*

इस समय गांवों में मनरेगा के तहत चकमार्गों की मरम्मत किसानों के लिए सामत भी बन जा रही है। परतावल के पंचदेउरी गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक किसान ने अपनी लहलहाती गेहूं की फसल को खोदकर मिट्टी से चकमार्ग पाटने का आरोप लगाया है। किसान पप्पू गुप्ता अपनी बाइक पर खेत में खोदे गए गेहूं की फसल लादकर परतावल ब्लाक शिकायत करने पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार या तो कोई उसकी पीड़ा को सुनना ही नहीं चाहता या किसी के पास उसके दर्द का इलाज नहीं है।परतावल ब्लॉक के पंचदेउरी में इस समय मनरेगा के तहत चकमार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे समय चकमार्ग की मरम्मत कराई जा रही है, जब खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। चकमार्ग मरम्मत के लिए मिट्टी भी बगल के खेतों से ली जा रही है। मिट्टी तक तो ठीक है ओर किसान खेत में बने गड्ढे फिर बराबर कर लेगा, लेकिन समस्या फसल के नुकसान को लेकर है। खेतों से मिट्टी निकालने के दौरान मनरेगा के मजदूर किसान की फसल खोद कर चकमार्ग पर पाट दे रहे हैं। एक खेत से करीब आधा मीटर चौड़ा गड्डा कर मिट्टी निकाली जा रही है। किसान पप्पू गुप्ता के अनुसार उसके खेत में कम से कम डेढ़ एकड़ खेत के हिस्से की तरफ की फसल खोदी जा रही है। इतनी फसल से उसके घर को कम से कम दो महीने तक रोटी मिल सकती थी।
किसान गेहूं की कटी फसल लेकर ब्लाक पर आया था। अगर किसान की ओर से लिखित शिकायत की जाती है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी।

दिलीप कुमार गौतम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी परतावल

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]