नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गोरखा समाज ने जनगणना में त्रुटि करने का लगाया आरोप* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गोरखा समाज ने जनगणना में त्रुटि करने का लगाया आरोप*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat

*गोरखा समाज ने जनगणना में त्रुटि करने का लगाया आरोप*

गोरखा समाज के लोगों ने नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह को एक पत्रक सौंप कर समाज के लोगों को जनगणना में त्रुटि करते हुए शून्य दिखाने का आरोप लगाया है। नर बहादुर राना के नेतृत्व में पहुंचे समाज के लोगों ने पत्रक के जरिए कहा कि नौतनवा नगर एवं तहसील क्षेत्र के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरियहवां, कैथलिया उर्फ बरगदही में बड़ी संख्या में गोरखा समाज निवास करते आ रहे हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने दोबारा जिलाधिकारी को गोरखा समाज को पिछड़ी जाति में सम्मिलित करने का पत्र जारी किया है।नर बहादुर राना का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्र जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी द्वारा नौतनवा तहसील प्रशासन से गोरखा समाज की जनसंख्या की मांग की गई थी। गोरखा समाज किन-किन जातियों एवं किन-किन उपनाम या टाइटल से जाना जाता है। जनपद के अन्य तहसीलों के अलावा नौतनवा तहसील क्षेत्र में रहने वाले गोरखा समाज के लोगों को पिछड़ी जाति में सम्मिलित करने के लिए सूचना मांगी गई थी।जबकि नौतनवा तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी की सूचना रिपोर्ट तैयार कर तहसील क्षेत्र में रहने वाले गोरखा समाज को शून्य दिखा दिया। नर बहादुर राना ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से हुई त्रुटि को लेकर पत्र सौंप कर दोबारा जांच करा कर सूची में सम्मिलित किए जाने की मांग की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]