नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गायत्री चेतना केंद्र में मां गायत्री मूर्ति स्थापना को लेकर निकाला भव्य कलश यात्रा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गायत्री चेतना केंद्र में मां गायत्री मूर्ति स्थापना को लेकर निकाला भव्य कलश यात्रा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गायत्री चेतना केंद्र में मां गायत्री मूर्ति स्थापना को लेकर निकाला भव्य कलश यात्रा*

 

नौतनवां-महराजगंज।नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में आज विद्या विस्तार मां गायत्री मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत एक भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गायत्री चेतना केंद्र से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, पुराने नौतनवा चौराहे से गुजरते हुए पुनः गायत्री चेतना केंद्र पहुंची। यात्रा के समापन पर युग संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
इस विशेष अवसर पर नौतनवा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया,नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव, राजा वर्मा, विजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार, संजय श्रीवास्तव, डॉ. शोभाराम साहू सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेषताएं।
विद्या विस्तार मां गायत्री मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत 23 से 26 जनवरी तक विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें भजन-कीर्तन, प्रज्ञा पुराण कथा, सामूहिक यज्ञ, और ध्यान-साधना जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
गायत्री चेतना केंद्र की ओर से स्थानीय नागरिकों को इस आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिकता, विद्या और संस्कारों के प्रसार का माध्यम बनेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]