नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राज्य महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और जिला कारागार, महिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया*

*महराजगंज। UP*

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और जिला कारागार, महिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार में महिला बन्दीगृह को देख गया। उन्होंने महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। मा. उपाध्यक्ष द्वारा जेल की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को मिष्ठान्न आदि का वितरण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने महिला चिकित्सालय में प्रसव कक्ष, ओटी, ओपीडी और नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी वाली महिला प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कई चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को भी देखा। शौचालय आदि में पर्याप्त व्यवस्था न होने पर असंतोष करते हुए पर्याप्त साफ–सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।उपाध्यक्ष महोदया ने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। साफ–सफाई, रसोई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वन स्टॉप सेंटर में कुल 05 पीड़िताएं आवासित थीं।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]