नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा गोरखपुर-सोनौली मार्ग घुघली–आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन के संदर्भ में समीक्षा बैठकसंपन्न हुई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा गोरखपुर-सोनौली मार्ग घुघली–आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन के संदर्भ में समीक्षा बैठकसंपन्न हुई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा गोरखपुर-सोनौली मार्ग घुघली–आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन के संदर्भ में समीक्षा बैठकसंपन्न हुई*

*महराजगंज। UP*

जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएच–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग, एनएच–730 महराजगंज–ठूठीबारी राजमार्ग और घुघली–आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन के संदर्भ में समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को संबंधित एसडीएम अगली बैठक से पूर्व सुनिश्चित कराएं। चेहरी तटबंध पर रेलवे द्वारा भारी मशीनरी के परिवहन से तटबंध को संभावित नुकसान की आशंका को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निर्देशानुसार तटबंध के अनुरक्षण हेतु एक्सईएन रेलवे को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई प्रथम को रेलवे लाइन हेतु मुख्य अभियंता स्तर पर लंबित एनओसी को जल्द से जल्द जारी करवाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, भूमि अध्यापति अधिकारी नन्दप्रकाश मौर्य, सदर, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]