*अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत*
सिंदुरिया थाना /महराजगंज मार्ग पर बुधवार की शाम सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग लल्लन वर्मा उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी पतरेगवां की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र ग्राम सभा पतरेगवां निवासी लल्लन वर्मा पतरेगवां के बेनीगंज चौराहे पर एक छोटी सी कपड़े वगैरह की दुकान रखकर अपनी जीविका चलाते थे। उनके पास कोई संतान नहीं है। बुधवार की शाम रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व परिजनों के सहयोग से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था जो दिनाँक 23/01/2025 दिन वृहस्पतिवार की रात उनकी मृत्यु हो गई।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हमे दुर्घटना की जानकारी नहीं है अगर तहरीर मिला तो आवश्यक करवाई की जायेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





