नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज में मतदाता दिवस की रही धूम, दिलाई गई शपथ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज में मतदाता दिवस की रही धूम, दिलाई गई शपथ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,(महराजगंज)
News anticruption bharat

*महराजगंज में मतदाता दिवस की रही धूम, दिलाई गई शपथ*

शनिवार को जिले में मतदाता दिवस की धूम रही। जगह-जगह मतदाता दिवस का आयोजन कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रमाण पत्र दिया गया।कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अनुनय झा की मौजूदगी में मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम ने लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अपने मत की ताकत को पहचानना जरूरी है। अपने मत का प्रयोग प्रलोभन व पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं करना चाहिए। अपने मत का प्रयोग करके लोकतांत्रिक सरकार को चुन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया।इस दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम शिवाजी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देशदीपक आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आम्बेडकर राजकीय महा विद्यालय में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने मतदान के इतिहास व ताकत की जानकारी दी।

आचार्य डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी युवक-युवतियां मतदाता बन सकते हैं। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद शमीम, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ चंदन कुमार, डॉ प्रेरणा पाठक, डॉ. सरिता वर्मा, डॉ महेन्द्र चौधरी, बुद्धिराम आदि मौजूद रहे।
नए मतदाताओं, दिव्यांगों को सम्मानित किया डीएम ने पांच पांच नए मतदाताओं को सम्मानित किया। इसमें नए मतदाताओं के अलावा दिव्यांग मतदाता, वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया।

बीएलओ व सुपरवाजरों को सम्मानित किया

डीएम ने बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाईजरों को सम्मानित किया। इसमें सदर तहसील के 11 सुपरवाजर, 25 बीएलओ को प्रशस्ति देकर हौसला बढ़ाया।सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा

कलक्ट्रेट पर मतदाता दिवस के मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर, कम्पोजिट विद्यालय सोनरा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा आरके शनशाइन, महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज, जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज, पंडित दीनदयाल इंटर कालेज के बच्चों ने मतदाता जागरूता रैली निकाली।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]