*जय संविधान अभियान के तहत कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा निशाना*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, (महराजगंज)
News anticruption bharat
*जय संविधान अभियान के तहत कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा निशाना*
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरुखिया के दलित बस्ती में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित व सुरक्षित करने के क्रम में विचार रखा। संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान में संशोधन कर संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। आरक्षण को समाप्त करने की मंशा है। दलितों को दबाने का कार्य करके लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है, जिसका कांग्रेसी संघर्ष के बल पर अन्तिम क्षण तक विरोध करके संविधान की रक्षा करेंगे।कहा कि दलितों को दबाने, आरक्षण को समाप्त करने एवं बाबा साहेब का अपमान करने नहीं दिया जायेगा। इस अवसर पर गोपाल शाही, गामा प्रसाद, इश्तेयाक अहमद, डॉ. घनश्याम मिश्र, असलम अली, तामेश्वर पांडेय, व्यापारी शर्मा, रतन कुमार पांडेय, अफगन अली, बृजनारायन शर्मा, छेदी प्रसाद, वीरेन्द्र रिछारिया, सुदामा प्रसाद, इन्द्रा, नीतू, सुनीता, बिमलावती, पुनीता, कमलावती, जंगबहादुर, मल्खा, मंगल, ब्रम्हा, रामअवध, लक्ष्मण, राजू, रघुवंशी, राजकुमार, अमित, सुनील, रिंका, लाइची, बासमती, सुमन, बीना, भभूती, रामदास, शिवपूजन, दलसिंगार, रमेश जायसवाल, ध्रुवनारायन वर्मा, कलामुददीन, अविनाश नंदलाल, महेश, गुड्डू, पोशन, राजेन्द्र, स्वामीनाथ, जंत्री, शिवशंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





