नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सड़क बनी ही नहीं, 1.43 करोड़ से मरम्मत का लगा दिया लोकार्पण बोर्ड* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सड़क बनी ही नहीं, 1.43 करोड़ से मरम्मत का लगा दिया लोकार्पण बोर्ड*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,(महराजगंज)
News anticruption bharat

*सड़क बनी ही नहीं, 1.43 करोड़ से मरम्मत का लगा दिया लोकार्पण बोर्ड*

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव घुघली क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ में 66.64 लाख रुपये से बनी सड़क के गायब होने का मामला अभी थमा नहीं है कि इसी बीच लोक निर्माण विभाग का एक और कारनामा सवालों के घेरे में आ गया है। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के गांव धनेवा-धनेई से पनेवा-पनेई को जोड़ने वाली सड़क के मरम्मत का दावा कर पीडब्ल्यूडी विभाग ने 1.43 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य का बोर्ड लगा दिया। यह देख अवाक हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सवाल पूछना शुरू कर दिया कि कहां है वह सड़क जिसकी मरम्मत में एक करोड़ तैंतालिस उन्तालिस हजार खर्च हुआ है। वह सड़क दिखा दीजिए। सवाल उठता देख पीडब्ल्यूडी कर्मी मौके पर पहुंचे. बोर्ड को तोड़ उसमें लगाया गया शिलापट उठा ले गए।लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए शिलापट के लेख के मुताबिक एनएच 730 एस धनेवा-धनेई से 1.40 किमी लंबी पनेवा-पनेई पुलिस लाइन सम्पर्क की मरम्मत कराया गई है। इस पर 1 करोड़ 43 लाख 39 हजार खर्च किए गए हैं। मरम्मत कार्य कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग है। इस सड़क का लोकार्पण बीते 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व सदर विधायक जयमंग कन्नौजिया द्वारा दिखाया गया है। सड़क पर लोकार्पण का शिलापट लगाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए। इसके लोक निर्माण विभाग शिलापट को तोड़ उसे उठा ले गयादो साल पहले 27 लाख से हुई थी मरम्मत

धनेवा-धनेई-पनेवा-पनेई सम्पर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद दो वर्ष पहले 27 लाख से वृहद मरम्मत कार्य कराया गया था। अब 1.43 करोड़ के लोकार्पण का बोर्ड देख स्थानीय लोग सकते हैं। बरकत अली, सर्वेश तिवारी, इंदल गौड़ आदि लोगों का कहना है कि वर्ष 2022 में वृहद मरम्मत के नाम पर लेपन कार्य हुआ था। दो माह पहले सड़क पर कुछ स्थानों पर बने गड्ढे को भरा गया है। अभी भी इस सड़क में गड्डों की भरमार है। 1.43 करोड़ का कार्य कहां हुआ है, यह लोक निर्माण विभाग ही बता पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह कार्य उनके कार्यकाल के पहले का है। बोर्ड गलती से लगाया गया था। उसे हटा लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

धर्मपाल सिंह-एक्सईएन प्रांतीय खंड

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]