नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *76वॉ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*76वॉ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 26 जनवरी 2025/76वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।

 

 

ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करेगे तो हमारा जनपद आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में आयेगा। यदि कोई दूर-दराज से न्याय के लिए आता है तो उसकी समस्या का निराकरण कराना हम सभी का कर्तव्य है। गरीब को यहां तक आने में एक दिन की पूरी कमाई खर्च करता है। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न करे। जनपदवासियों की समस्याओं का समाधान करे। वरासत के प्रकरणों का समय से निस्तारण कराये। पुराने मुकद्मों का निस्तारण करे। हमे और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। शासन स्तर से सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एवं आईजीआरएस द्वारा समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। हमे अपने जनपद के विकास के बारे में सोचना चाहिए। विकास के रास्ते पर चलकर तथा सभी लोग मिलकर कार्य रके। हम सभी लोगो को शपथ लेना चाहिए। हमारी आज की सोच कल का भविष्य है। जिलाधिकारी द्वारा सभी लोगों को पुनः गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, एडवोकेट सत्यदेव सिंह आदि लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों को पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री उमाशंकर, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पुलिस लाइन मंे ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा गुव्वारे उड़ाये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने 76वें गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई दी। 26.01.1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। जिसे हम सभी मनाते है। जिलाधिकारी द्वारा शानदार परेड के लिए सभी सराहना की। विभिन्न टोलियों द्वारा सराहनीय परेड की गयी। गणतन्त्र दिवस लागू होने के बाद हम सभी को अधिकार मिला है। हमे आपसी प्रेम बनाये रखना चाहिए। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस विभाग के जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। कुम्भ के दृष्टिगत नेपाल बार्डर पर सतर्क निगरानी कर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तवना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमे प्रगति पथ पर ले जायेगे। सभी को जीवन मूल्यों के संक्षण के लिए काम करना चाहिए। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पुलिस विभाग के उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओ द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद न्यायालय में मा0 जनपद न्यायाधीश, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा, समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, समस्त विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्याे द्वारा ध्वारोहण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]