*काठमांडू साईिकल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से रास्ता भटक कर पहुंचे बरेली के चुरैली डैम*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू साईिकल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से रास्ता भटक कर बरेली के चुरैली डैम पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात दोनों विदेशी गूगल मैप से धोखा खा गए। गूगल मैप ने उन्हें शाटर्कट रास्ता दिखा दिया। उन्हें पीलीभीत से टनकपुर के रास्ते नेपाल में काठमांडू जाना था लेकिन गूगल मैप ने शाटर्कट रास्ता यहां बहेड़ी का दिखा दिया। जिससे दोनों विदेशी भटककर चुरैली डैम पहुंच गए। दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों को रात ज्यादा होने की वजह से उनको रात में ग्राम प्रधान के घर ठहरा दिया गया था। अगले दिन उन्हे सकुशल नेपाल के लिए रवाना कर दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





