*कार्य समिति की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर हुआ मंथन*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,(महराजगंज)
News anticrution bharat
*कार्य समिति की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर हुआ मंथन*
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति, संयुक्त कार्यसमिति सहित सभी ब्लाकों के अध्यक्ष व मंत्रियों की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम शिक्षक भवन पर हुई। मांडलिक मंत्री व जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर गहन मंथन किया। साथ ही संघ के 2025 की सदस्यता पर भी चर्चा की गई।जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि एकता में वह ताकत है जो हर मांग को पूरा करवा सकती है। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन जनपद के सभी शिक्षकों के हितों के लिए दमदारी के साथ खड़ा है। संगठन ने शिक्षकों की अनेक समस्याओं का समाधान कराकर इतिहास बनाया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने सभी ब्लॉक इकाई को अपने यह कार्यरत शिक्षकों से जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भी अपने शिक्षकों का हाल चाल लेते रहे हैं।बैठक में बसंत पंचमी के अवसर पर जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलामंत्री ने सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष पर डायरी, कलम एवं अवकाश तालिका भी दिया। इसके साथ ही वर्ष 2024 में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भूपेंद्र सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली ने भी संबोधित किया। बैठक में नौतनवा के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, बृजमनगंज के अध्यक्ष अलाउद्दीन खा, परतावल के वीरेन्द्र सिंह, घुघली के अरविंद गुप्ता, लक्ष्मीपुर के धनप्रकाश त्रिपाठी, निचलौल के संजय यादव, फरेंदा के विजय प्रताप पांडे, धानी के देवेंद्र मिश्र, मिठौरा के विजय यादव, तहसील प्रभारी निचलौल नवीन शुक्ला, सह प्रभारी प्रेम किशन, मंत्री मनोज वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, धन्नू चौहान, लालबिहारी, जगत सिंह, अनूप कुमार, हरिश्चंद्र चौधरी, चंद्रभूषण पटेल, संयुक्त कार्यसमिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, बालमुकुंद पाठक, राघवेंद्र पटेल, आशीष सिंह, ऋषिकेश त्रिपाठी, साकेत जैन, धीरज शाही आदि मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





