*ब्लॉकों पर लगे शिविर में 320 ने कराया पंजीकरण*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat
*ब्लॉकों पर लगे शिविर में 320 ने कराया पंजीकरण*
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए ब्लाकों और नगर पंचायत कार्यालयों पर शिविर लगाया गया। इसमें कुल 320 लोगों के आवदेन लिए गए। चयन के बाद पांच लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा।नगर पालिका परिषद महराजगंज में दोपहर तक शिविर नहीं लगा था। उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त के पहुंचने के बाद आनन फानन में शिविर लगाया गया। ईओ का कहना है कि शिविर के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था।
भगवानपुर संवाद के अनुसार नौतनवा ब्लाक के रतनपुर बीसी कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 75 लोगों ने पांच लाख रूपए ऋण लेने के लिए आवेदन किया। बीडीओ ने बताया कि 31 मार्च तक युवा स्वतः या सीएससी पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य है कि कौशल प्रशिक्षण प्रा 21-40 वर्ष के युवाओं का उत्पाद, सेवा सम्बन्धी उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार से जोड़ना है। इस दौरान सीएम फेलो विजय कुमार मिश्र, एडीओ एजी सोनू कुमार, कन्सल्टिंग इन्जीनियर आदित्य कुमार चौधरी, आपरेटर बैजनाथ गोड आदि मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





