*आयुष्मान में इलाज का भुगतान नहीं होने से प्राइवेट अस्पताल परेशान==*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat
*आयुष्मान में इलाज का भुगतान नहीं होने से प्राइवेट अस्पताल परेशान==*
जिले में आयुष्मान योजना जरूरतमंद लोगों के इलाज में मददगार साबित हो रही है, लेकिन इलाज के बाद दो से तीन माह से इलाज का खर्च का भुगतान नहीं मिलने से योजना में सम्बद्ध प्राइवेट अस्पताल परेशान हैं। बार-बार रिमाइंडर व क्लेम करने के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है, वहीं बड़े अस्पतालों द्वारा भुगतान का क्लेम करने पर 15 दिन के अंदर ही भुगतान मिल जा रहा है। विभाग की दोहरी नीति से प्राइवेट अस्पताल आहत हैं।जिले में आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा 12 प्राइवेट अस्पताल भी सम्बद्ध हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले में अभी तक 75 हजार 433 कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज हुआ है।
इसमें से अधिकांश मरीज दूसरे राज्य के बड़े अस्पतालों में इलाज कराए गए हैं। इलाज के बदले 74 करोड़ से अधिक धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। आयुष्मान योजना के तहत शहर के केवल दो प्राइवेट अस्पताल का 45 लाख रूपया बकाया है। एक अस्पताल के संचालक ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत 26 लाख रूपया का बकाया है। कई बार क्लेम करने के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों के आपरेशन के अलावा दवा भी खरीद कर मुहैया कराया जाता है। बिजली बिल, मेडिकल स्टाफ का मानदेय भी देना पड़ रहा है। क्लेम करने के बाद ना भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही योजना में संबद्ध एक आर्थो सर्जिकल वाले निजी अस्पताल का 19 लाख आयुष्मान का बकाया है। दो माह बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है। एक बड़े अस्पताल के जिम्मेदार का कहना है।कि योजना के तहत भुगतान का क्लेम करने पर पन्द्रह दिन में ही धनराशि मिल जाती है। कोई बकाया नहीं रहता। विभाग का कहना है कि सभी प्रक्रिया व मानदंड पूरी करने पर क्लेम करने पर भुगतान मिल जाता है। विभाग का यह भी कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज के भुगतान संबंधी कोई भी प्रकिया जिले स्तर पर नहीं है। डैशबोर्ड पर ऐसी सूचना प्रदर्शित नहीं होती है जिसके माध्यम से यह जानकारी हो सके कि जिले के संबद्ध सभी 12 निजी अस्पतालों का कितना भुगतान लंबित है। कार्डधारक मरीज कहां-कहां व किस-किस अस्पताल से इलाज कराए हैं, इसकी भी जानकारी इस समय नहीं मिल पा रही है।सीएचसी-पीएचसी पर आयुष्मान के तहत इलाज
जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की सुविधा है। सदर सीएचसी में 997 मरीजों का योजना के तहत इलाज हुआ है। इसमें जनरल मेडिसीन, इमरजेंसी रूम पैकेज, कंजरवेटिव मैनेजमेंट, एचआरपी डिलीवरी, एनिमल बाइट पर इलाज हुआ है। लक्ष्मीपुर सीएचसी में 1120, पनियरा में 472, परतावल सीएचसी में 1210 मरीजों का आयुष्मान के तहत इलाज हुआ है। आपरेशन के अलावा दवाएं भी मुहैया कराई गई है।
आयुष्मान योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें इलाज से लेकर भुगतान तक का पैरामीटर बना है। शिकायनों के निस्तारण के लिए भी प्रकोष्ठ बना है। योजना के तहत इलाज के भुगतान की प्रकिया में जिले स्तर पर कोई भूमिका नहीं है। जिन अस्पतालों का भुगतान बकाया है उसके बारे जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





