*##गई पति का शव लेने, चेहरा देखा तो दूसरे का निकला##*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी ,महराजगंज
News anticruption bharat
*##गई पति का शव लेने, चेहरा देखा तो दूसरे का निकला##*
मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पिपरा कल्याण की एक महिला अपने पति का शव लेने ललितपुर जिले के जखलौन गई थी। लेकिन शव का चेहरा देखा तो वह उसका पति ही नहीं था। नाराजगी जाहिर करते हुए महिला बिना शव लिए वापस लौट आई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही उसने एसपी को पत्रक देकर शव दिलाने की मांग की है।पिपरा कल्याण निवासी अजय (35) तीन माह पूर्व रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई गया था। कुछ दिनों तक वह पेंटिंग का काम किया, लेकिन संतोष जनक काम व मजदूरी न मिलने की वजह से दिल्ली जाने के लिए तीन फरवरी को ट्रेन पर सवार हुआ। अगले दिन उसका शव ललितपुर रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक पर मिला था। रेलवे पुलिस ने पास में रखे आधार कार्ड व मोबाइल फोन से लोकेशन ट्रेस किया।
इसकी जानकारी सिन्दुरिया पुलिस को दी। सिन्दुरिया पुलिस ने अजय के शव मिलने की सूचना प्रधान ने माध्यम से उसके परिजनों को दी। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मी माता रामकली, बच्चे व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी मीरा परिजनों संग पति का शव लेने ललितपुर की थाना जखलौन पहुंची। शव पहचान के दौरान पति का शव होने की दशा में शव लेने से साफ मना करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिस की शिकायत दर्ज कराई।ग्रामीणों ने चंदा जुटा परिजनों को ललितपुर भेजा थाः
मृतक अजय के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की दशा में ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर परिजनों को ललितपुर भेजा था। मृतक के चाचा छोटेलाल, उमेश, भाई रवि, पत्नी मीरा, माता रामकली व बेटा वेदांश को शव लेने के लिए ललितपुर गए थे।
पुलिस के भेजे फोटो से की थी पहचानः
ललितपुर रेलवे पुलिस ने मृतक अजय के शव का फोटो सिन्दुरिया पुलिस को भेजा था। फोटो से मृतक अजय की पहचान परिजनों ने की थी। उसके परिजन वापस आ गए हैं।
पिता की मौत बचपन में ही हो गयी थीः
मृतक अजय के पिता बुधिराम की मौत बचपन में ही हो गर्य थी। मृतक के तीन बच्चे दीप्ति शिखा (11), सुधा (9), वेदां लेख (7) हैं। पिता की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता रामकली की तबीयत अक्सर खराब रहती है। वह पढ़ें पत्नी मीरा पति की मौत के बाद से बदहवास हो गयी है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





