नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *882 में से 368 गांवों में शुरू ही नहीं हो सका सर्वे (आवास योजना में लापरवाही)* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*882 में से 368 गांवों में शुरू ही नहीं हो सका सर्वे (आवास योजना में लापरवाही)*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकास कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat

*882 में से 368 गांवों में शुरू ही नहीं हो सका सर्वे
(आवास योजना में लापरवाही)*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गांवों में आवास का सर्वे करने में लेखपाल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 130 लेखपालों में अब भी 75 लेखपालों ने सर्वे का कार्य शुरू ही नहीं किया है। वहीं जिले के 882 गांवों के सापेक्ष 368 गावों में भी सर्वे का कार्य नहीं शुरू हुआ है। जबकि इसी माह के अंत तक सर्वे पूरा किया जाना है। जिला प्रशासन ऐसे लेखपालों की सूची तैयार रहा है। इन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को लाभ दिलाए जाने के लिए इस बार ऑनलाइन सर्वे जनवरी से चालू है। सर्वे कार्य में ग्राम पंचायत अधिकारियों के अलावा लेखपालों को भी लगाया गया है। इन सर्वेयरों को गांवों में जाकर आवास के लिए मोबाइल एप से सर्वे किया जाना है। सर्वे में राजस्व विभाग के 130 लेखपालों की ड्यूटी लगाई पटे है, जिनमें 75 लेखपालों ने सर्वे ही नहीं किया है। जो किए उनकी प्रगति बेहद सुस्त है।3460 परिवारों का हुआ सर्वेः

जिले में अब तक केवल 3460 घरों का ही सर्वे हो सका है। इसमें भी सरकारी सर्वेयरों ने केवल 1999 सर्व किया है। वहीं 1461 लोगों ने स्वयं सर्वे कर लिया है।

ग्राम पंचायत अधिकारी भी कर रहे लापरवाहीः

सर्वे कार्य में केवल लेखपाल ही लापरवाही नहीं कर रहे हैं, इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी भी अपनी प्रगति नहीं बढ़ा रहे हैं। 177 पंचायत अधिकारियों में अब भी 10 पंचायत अधिकारियों ने भी सर्व शुरू नहीं किया है। जिन पंचायत अधिकारियों ने सर्वे किया भी है, वह एक से पांच परिवार तक ही सिमट कर रह गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]