*अमेरिका में हुए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार पर, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*Location:-* महराजगंज
*Reporter:-* शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
*Date:- 11/02/025*
*अमेरिका में हुए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार पर, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन*
भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिका में हुए, दुर्व्यवहार के खिलाफ महराजगंज में, कांग्रेसियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए, अमेरिकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और केंद्र सरकार की चुप्पी पर कड़ी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन, प्रशासनिक अधिकारी को दे कर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय से, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में, अपने हाथों में जंजीर बांध कर सक्सेना चौक तक की सड़कों पर, अमेरिका सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि – अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवीय एवं क्रूर व्यवहार करते हुए, उनको हथकड़ियों में जकड़ कर प्रताड़ित कर कैदियों जैसा व्यवहार किया गया।
भारतीय प्रवासियों को सेना के विमान से, अमेरिका से निष्कासित कर भारत भेजा गया।
इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़ा होता है।यह कृत्य हमारे राष्ट्र के छवि को धूमिल करता है।इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी निंदनीय है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





