*पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय*
नौतनवा महाराजगंज। हत्या बलात्कार अपहरण व धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर अपराध के मामले में महाराजगंज की पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा रही है अधिकारी मुक दर्शक बने हुए हैं पीड़ित पक्ष न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहा है उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है उक्त आरोप हिंदू युवा वाहिनी की पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगा। उन्होंने अभी कहा कि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थ स्थानीय पुलिसकर्मियों से गुमराह हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों का अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों पर अति विश्वास करना न्याय में सबसे बड़ा बाधा है। बिना सुविधाओं के लिए थानो पर सुनवाई नहीं हो रही है। गंभीर से गंभीर मामले में पैसा लेकर मुकदमे को समाप्त किया जा रहा है श्री पाण्डेय ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी नौतनवा को एक पत्र देकर 13 फरवरी से समर्थकों के साथ नौतनवा तहसील में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दिया है।
नौतनवा से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





