नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आधी रात को शराब पीने के लिए दोस्त से मांगा गिलास, मना किया तो मार दी गोली* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आधी रात को शराब पीने के लिए दोस्त से मांगा गिलास, मना किया तो मार दी गोली*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat

*आधी रात को शराब पीने के लिए दोस्त से मांगा गिलास, मना किया तो मार दी गोली*
(युवक निकला गैंगेस्टर ऊपर
हजारो केस)**

यूपी के महाराजगंज में मंगलवार की आधी रात शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगने से मना करने पर बौखलाए शख्स ने अपने दोस्त को को गोली मार दी। इस घटना में युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर 12 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महुआ-महुई गांव की है। आरोपित युवक अजीत सिंह (उम्र 29 वर्ष) श्यामदेउरवा थाना के परसिया इंदरपुर गांव का रहने वाला है। मंगलवार की रात वह क्षेत्र के ही महुआ महुई गांव में अपने परिचित महेंद्र गौड़ के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाया। फाटक खुलने पर बोला कि शराब पीनी है। उसे गिलास व पानी चाहिए। दोस्त बोला कि आधी रात हो गई है। शराब पीना है तो घर जाकर आराम से पियो। इसी बात को कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोपित ने युवक को धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गया। आरोप है कि वहां से तिलमिला कर घर गया और वहां से तमंचा लेकर आया। दोस्त को गोल मार दी। बांह में गोली लगने से वह घायल हो गया गोली मारने वाले आरोपित अजीत सिंह के खिलाफ गोरखपुर जिला के पिपराइच, गुलहरिया व महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। श्यामदेउरवा पुलिस उसके खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
यह घटना महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महुआ-महुई गांव की है। आरोपित युवक अजीत सिंह (उम्र 29 वर्ष) श्यामदेउरवा थाना के परसिया इंदरपुर गांव का रहने वाला है। मंगलवार की रात वह क्षेत्र के ही महुआ महुई गांव में अपने परिचित महेंद्र गौड़ के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाया। फाटक खुलने पर बोला कि शराब पीनी है। उसे गिलास व पानी चाहिए। दोस्त बोला कि आधी रात हो गई है। शराब पीना है तो घर जाकर आराम से पियो। इसी बात को कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोपित ने युवक को धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गया। आरोप है कि वहां से तिलमिला कर घर गया और वहां से तमंचा लेकर आया। दोस्त को गोली मार दी। बांह में गोली लगने से वह घायल हो गया।गोली मारने वाले युवक है गैंगस्टर, आधा दर्जन केस
गोली मारने वाले आरोपित अजीत सिंह के खिलाफ गोरखपुर जिला के पिपराइच, गुलहरिया व महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। श्यामदेउरवा पुलिस उसके खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कतरारी चौकी इंचार्ज राम रतन यादव, एसआई अंकित श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल अनुराग यादव, भीमल यादव, इस्तेयाक अंसारी की टीम ने विद्युत उपकेंद्र भटहट के पीछे जाने वाली नहर के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक की बहन की तहरीर पर आरोपित अजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, स्कूटी बरामद किया गया है। केस दर्ज करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]