*((परिजनों संग बच्चे भी कर सकेंगे हज यात्रा))*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat
*((परिजनों संग बच्चे भी कर सकेंगे हज यात्रा))*
जिले में हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज कमेटी पूरी कोशिश कर रही है। कोविड के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 0-12 वर्ष तक बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दिया था। लेकिन अब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बच्चों की हज यात्रा पर रोक हटा ली है। परिजनों को पांच वर्ष तक के अपने बच्चों को यात्रा कराने पर किराया नहीं देना पड़ेगा।
जिले में कोटा का झंझट समाप्त होने के बाद भी हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। वर्ष 2025 में हज यात्रा के लिए केवल 56 लोगों ने आवेदन किया है। ई-सुविधा केंद्र/ हज फैसिलीटेशन सेंटर से जुड़े हुए असलम ने बताया कि किराया की महंगाई से हज यात्री परेशान हैं। ऐसे में पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा लोग हज यात्रा नहीं कर रहे हैं। बताया कि जिले के हज यात्रियों से पहली किस्त के रूप में एक लाख 30 हजार 300 रुपये जमा करा लिया है। हज यात्रियों को दूसरी किस्त रूप में 1,42500 रुपये जमा करना होगा।
65 वर्ष के अधिक उम्र के जायरीनों की यात्रा पर पाबंदी ह
जिला हज ट्रेनर हाजी सैफुद्दोजा ने बताया कि वर्ष-2025 हज यात्रा में 65 वर्ष के अधिक जायरीनों के अकेले जाने प रोक हटा लिया गया है। पहले यह आयु सीमा 70 वर्ष थी। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण में सम्पर्क किया जा सकता है..
वर्ष 2017 से अब तक हज यात्रा का हाल
मक्का-मदीना की यात्रा के प्रति लोगों का क्रेज वर्ष 2017 के बाद काफी घट गया। वर्ष 2017 में महराजगंज से 325 लोगों को हज के लिए भेजा गया था। वहीं वर्ष 2018 में 267 लोग हज पर गए थे। पर वर्ष 2019 में मक्का मदीना की यात्रा पर अधिक खर्च होने के कारण लोगों की संख्या काफी घट गई।
पूरे जिले से केवल 175 लोगों ने ही हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था। वहीं वर्ष 2020 में 208 लोगों के आवेदन करने के बाद कोरोना आपदा ने समस्या बढ़ा दी। कोरोना के कारण हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा को कैंसिल कर दिया। कोरोना के कारण 2021 में भी जिले के किसी भी व्यक्ति ने हज यात्रा नहीं की। पर वर्ष 2022 में हज यात्रा शुरु होने के बाद भी केवल 46 लोग हज पर गए थे। वहीं दो वर्ष बाद वर्ष 2023 में हज यात्रियों की संख्या बढ़कर 169 पहुं गई। वहीं वर्ष 2024 की हज यात्रा में भी लोगों द्वारा रुचि न लेने से स्थित फिर खराब हो गई। पूरे जिले से सिर्फ 161 ही हज पर गए थे।
कोरोना आपदा ने दो साल तक हज यात्रियों के मनोबल को तोड़ने का काम किया। अब महंगाई से हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। 12 वर्ष तक के बच्चों की हज यात्रा पर भी रोक हटा लिया गया है।
हाजी सैफुद्दोजा-जिला हज ट्रेनर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





